पाकिस्तानी पूर्व कर्नल की तलाश में खंगाले गये होटलों के रजिस्टर

पाकिस्तानी पूर्व कर्नल की तलाश में खंगाले गये होटलों के रजिस्टर

पाकिस्तानी पूर्व कर्नल की तलाश में खंगाले गये होटलों के रजिस्टर
– आईएसआई के रिपोर्टिंग पर पाक सरकार की नजर

आईएन न्यूज सोनौली / महराजगंज
नेपाल से धर्मेंद्र चौधरी की रिपोर्ट,
नेपाल के लुंबिनी क्षेत्र से रहस्यमय तरीके से गायब हुए पाकिस्तान के पूर्व सेना कर्नल मोहम्मद हबीब जाहिर की खोजबीन का प्रयास तेज हो गया है। मंगलवार को नेपाली प्रशासन ने लुम्बिनी तथा भैरहवा क्षेत्र में स्थित दर्जन भर होटलों के आगंतुक रजिस्टरों को खंगाला। मगर किसी भी होटल में पूर्व कर्नल के ठहरने के कोई सबूत नहीं मिले। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में काठमांडु स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने इस प्रकरण पर नेपाली सरकार से अंतिम रिपोर्ट मांग रही है। एक अन्य खबर के मुताबिक पाकिस्तान सरकार ने कर्नल के लापता होने के मामले को कई शंकित नजरियों से देख रही है, और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से पल पल की रिपोर्टिंग तलब कर रही है।
काठमांडु में पाकिस्तान के विदेश मन्त्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने पूरे मामले की कमान अपने हाथ में लेते हुए पूर्व कर्नल की तलाश के लिये नेपाल सरकार से हर संभव प्रयास की अपील की है।
बता दें कि
पाक सेना का लेफ्टिनेन्ट कर्नल मुहम्मद हबीब जाहिर अक्टूबर वर्ष 2014 में रिटायर्ड हुआ था। इसके बाद वह प्राईवेट नौकरी की तलाश में जुट गया। इस प्रयास में उसने नौकरी पोर्टल लिंक्डइन तथा संयुक्त राष्ट्रसंघ के वेबसाइट में अपना बायोडाटा पोस्ट किया। करीब एक पूर्व मार्क टम्सन नामक व्यक्तिने ईमेल के जरिये नौकरी का आफर दिया।और एक संस्था के उपाध्यक्ष/क्षेत्रीय निर्देशक की पद के लिए नेपाल साक्षात्कार के लिये बुलाया। तथा ओमान में एक औपचारिकता पूरी करने के बाद साक्षात्कार की तारिख 6 अप्रैल को काठमांडु में बतायी गयी। जाहिर पाकिस्तान से ओमान होते हुये हवाई मार्ग से काठमांडु पहुंचा। मिली जानकारी के मुताबिक ओमान में पूर्व कर्नल जावेद अन्सारी नामक एक व्यक्ति से मिला। जहां जावेद नेपाल एक नेपाली मोबाइल फोन नम्बर उपलब्ध कराया और काठमांडु पहुंचते ही संपर्क साधने की बात कही। नेपाली मीडिया से मिली जावेद के मुताबिक पूर्व कर्नल 6 अप्रैल को काठमांडु पहुंचा और ओमान में मिले नेपाली नंबर पर संपर्क साधा, तो उसे तत्काल और उसी दिन लुम्बिनी बुलाया गया। पूर्व सैनिक बुद्ध एयर फ्लाइट भैरहवा पहुंचा तब से उसका कोई पता नही है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे