नौतनवा में बदले जा रहे विद्युत जर्जर तार, विधायक के प्रति अध्यक्ष,सभासदों ने जताया आभार

नौतनवा में बदले जा रहे विद्युत जर्जर तार, विधायक के प्रति अध्यक्ष,सभासदों ने जताया आभार

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

(विज्ञापन)

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: महाराजगंज जिले के सबसे बड़े व्यावसायिक कस्बे, नौतनवा नगर पालिका क्षेत्र, में लंबे समय से जर्जर विद्युत तारों के मकड़जाल के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। सरकार के 22 घंटे विद्युत आपूर्ति के वादे के बावजूद नगरवासियों को लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा था, खासकर गर्मी के दिनों में, जिससे जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा था।
इस समस्या से नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी काफी चिंतित थे और उन्होंने विधायक ऋषि त्रिपाठी से इस समस्या के समाधान के लिए लगातार अनुरोध किया। विधायक के प्रयासों से अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने ऊर्जा मंत्री श्री ए०के० शर्मा से मिलकर इस मुद्दे को उनके संज्ञान में लाया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जर्जर तारों को बदलने की स्वीकृति प्राप्त हुई, जिससे नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
नौतनवा नगर पालिका के वार्ड नं. 7 घनश्याम नगर में तार बदलने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है, और अब वार्ड नं. 21 राजेन्द्र नगर में कार्य प्रगति पर है। जल्द ही नगर के सभी वार्डों में यह कार्य संपन्न कर दिया जाएगा।
पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ऊर्जा मंत्री ए०के० शर्मा और विधायक ऋषि त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कदम नगर की सुरक्षा और विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इससे बिजली आपूर्ति की समस्या का समाधान होगा।
महाराजगंज, उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे