नौतनवा: सास, नंद से विवाद में विवाहिता ने लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

नौतनवा: सास, नंद से विवाद में विवाहिता ने लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

नौतनवा: सास, नंद से विवाद में विवाहिता ने लगाई आग, इलाज के दौरान मौतनौतनवा: सास, नंद से विवाद में विवाहिता ने लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नौतनवा कस्बे की वार्ड नंबर 4 विष्णुपुरी में आज मंगलवार की दोपहर को एक दुखद घटना घटी जब 38 वर्षीय विवाहिता कुसुम ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने ऊपर तेल छिड़क कर आग लगा ली। घटना का कारण सास और नंद से विवाद होना बताया जा रहा है। आसपास के लोगों ने चीख पुकार सुनकर कुसुम को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झूला चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही नौतनवा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विवाहिता को चारपाई पर लिटाकर स्वंय कंधे पर उठाया और रतनपुर प्राथमिक स्वास्थ केद्रं ले गए। वहा से उसकी गंभीर स्थिति के कारण उसे महाराजगंज सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार की बाद विवाहित कॊ सदर अस्पताल मैं भर्ती कराया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नौतनवा धर्मेंद्र कुमार सिंह बताया कि कुसुम का अपने सास और नंद से किसी बात पर विवाद हुआ था, जिससे आहत होकर उसने यहां कदम उठाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे