नौतनवा का हर वार्ड होगा रोशनीयुक्त और कीचड़ मुक्त–विधायक ऋषि त्रिपाठी .

नौतनवा का हर वार्ड होगा रोशनीयुक्त और कीचड़ मुक्त–विधायक ऋषि त्रिपाठी
32 लाख की लागत से वार्ड-12 में सीसी रोड निर्माण का शुभारंभ।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क।
नगर के बाईपास से सटे वार्ड नंबर-12 सिद्धार्थ नगर में गुरुवार की शाम को करीब 32 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नारियल फोड़कर एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया।
वार्ड में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विधायक का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने वार्डवासियों से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा वार्ड की अन्य समस्याओं की जानकारी लेकर उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप नौतनवा नगर के प्रत्येक वार्ड को रोशनीयुक्त, स्वच्छ और कीचड़ मुक्त बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर-12 में सीसी रोड और नाली निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा और वार्ड की सुंदरता में वृद्धि होगी।
नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने विधायक का स्वागत करते हुए नगर पालिका एवं वार्डवासियों की ओर से उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधायक के प्रयासों से नगर में विकास कार्यों को नई गति मिली है और लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया, मनोज कुशवाहा, राहुल गौड़ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *