बृजमनगंज पुलिस ने महिला चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार
बृजमनगंज पुलिस ने महिला चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क।
थाना बृजमनगंज पुलिस ने अंतरजनपदीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच महिलाओं और एक ऑटो चालक समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के सोने की लगभग 5.57 ग्राम पीली धातु की टिकिया, घटना में प्रयुक्त ऑटो, चार मोबाइल फोन और ₹12,580 नकद बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक महाराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने आज पत्रकारों को बताया कि मेरे
निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने 17 जुलाई को बृजमनगंज क्षेत्र की एक आभूषण दुकान में हुई चोरी के मामले की सीसीटीवी फुटेज और गाण्डिव पोर्टल की मदद से जांच की। जांच में मुख्य आरोपी मंजू की पहचान होने के बाद पूरे गिरोह को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रिश्तेदार हैं और ग्राहक बनकर दुकानदार को बातों में उलझाते थे, जबकि अन्य सदस्य आभूषण चोरी कर फरार हो जाते थे। चोरी के बाद आभूषणों को गलाकर पीली धातु की टिकिया बना दी जाती थी ताकि उनकी पहचान मिटाई जा सके। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश



