विधायक ऋषि त्रिपाठी का रामलीला कमेटी ने किया भव्य स्वागत, जताया आभार, विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं

विधायक ऋषि त्रिपाठी का रामलीला कमेटी ने किया भव्य स्वागत, जताया आभार, विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं

विधायक ऋषि त्रिपाठी का रामलीला कमेटी ने किया भव्य स्वागत, जताया आभार, विजयदशमी की शुभकामनाएं दींविधायक ऋषि त्रिपाठी का रामलीला कमेटी ने किया भव्य स्वागत, जताया आभार, विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने शुक्रवार को लक्ष्मीपुर और नौतनवा विकासखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। देर शाम, वे नौतनवा डाक बंगला पहुंचे, जहां नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए सम्मानित नागरिकों ने उनका स्वागत किया। विधायक ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। कई समस्याओं का तत्काल समाधान कराया गया, जबकि कुछ के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विजया दशमी की पूर्व संध्या पर, विधायक ऋषि त्रिपाठी नौतनवा डाक बंगला से पैदल माता दुर्गा के दर्शन के लिए निकले। श्रद्धालुओं के उमड़े जनसैलाब के बीच चलते हुए, उन्होंने मुख्य मार्ग और अस्पताल चौराहा होते हुए नौतनवा नगर के पड़ाव मैदान में आयोजित अत्याधुनिक रामलीला में भाग लिया।
रामलीला के उद्घाटन के दौरान नगर के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित थे। विधायक ने ज्योति प्रज्वलित कर रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया। विधायक को रामनवमी का पट्टा पहनाया गया और समाजसेवी राजाराम जायसवाल ने भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
इस मौके पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, समाजसेवी दीपक बाबा और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी ने रामलीला मंचन का आनंद लिया और नागरिकों को विजया दशमी की शुभकामनाएं दीं।
इससे पहले, नौतनवा कार्यालय में भी कई गणमान्य नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे थे। कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने विधायक का स्वागत किया और नगर के विकास तथा नागरिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
महाराजगंज — उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे