दीपावली पर नगर की सड़कों की हुई धुलाई, चेयरमैन ने नगरवासियों को दी शुभकामनाएं
दीपावली पर नगर की सड़कों की हुई धुलाई, चेयरमैन ने नगरवासियों को दी शुभकामनाएं
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
प्रकाश पर्व दीपावली आज पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। नौतनवा कस्बे में भी इस पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की गईं, जहां नगर पालिका के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने पूरे नगर में व्यापक सफाई अभियान चलाया। उन्होंने खुद की देखरेख में नगर के प्रमुख चौराहों और सड़कों की सफाई सुनिश्चित की, साथ ही व्यापारियों और नगरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने नगर पंचायत के सभी सफाई संसाधनों का उपयोग कर मुख्य स्थानों की सफाई करवाई। सफाई अभियान की शुरुआत अस्पताल चौराहे से की गई, जिसमें झाड़ू लगाने से लेकर सड़कों की धुलाई तक की गई। इसके बाद हनुमान चौक, पुराने नौतनवा, स्टेशन चौराहा, घंटाघर चौराहा, अस्पताल चौराहा, जय हिंद चौराहा, और गांधी चौक तक पहुंचकर सफाई का कार्य किया गया।

इस अवसर पर सभासद परमात्मा जायसवाल, राहुल दुबे, अनिल जायसवाल, संजय मौर्य, मनीष शुक्ला समेत नगर पालिका के सभी कर्मचारी भी उपस्थित रहे और अभियान में सहयोग किया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





