बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, नौतनवा में जन आक्रोश रैली, बांग्लादेश प्रधानमंत्री का पुतला दहन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, नौतनवा में जन आक्रोश रैली, बांग्लादेश प्रधानमंत्री का पुतला दहन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में नौतनवा में जन आक्रोश रैली, बांग्लादेश प्रधानमंत्री का पुतला दहन
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, नौतनवा में जन आक्रोश रैली, बांग्लादेश प्रधानमंत्री का पुतला दहन

 

भाजपा नेता संजीव जयसवाल बोले:

आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आज नौतनवा कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में एक विरोध जन आक्रोश रैली निकाली गई। यह रैली उनके कैंप कार्यालय से शुरू होकर कस्बे के गांधी चौक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज किया।
रैली के दौरान प्रदर्शनकारी मुख्य मार्गों से होते हुए घंटाघर, अस्पताल चौराहा से गांधी चौक तक पहुंचे। नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के बाद जन आक्रोश रैली एक नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। सभा में उपस्थित वक्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा की और इसे मानवता के लिए गंभीर चुनौती बताया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदू समाज अब अत्याचार सहन नहीं करेगा और इसके खिलाफ हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।
सभा को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल, अशोक जायसवाल, संजीव जायसवाल, सनी मद्धेशिया, अजय श्रीवास्तव, ओमप्रकाश वर्मा, प्रेम जैसवाल राजा वर्मा शामिल थे। बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर एकजुटता दिखाने पहुंचे।
महाराजगंज, उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे