नौतनवा में वीर बाल दिवस पर निकली शहादत यात्रा, विधायक ने दी साहिबजादों को श्रद्धांजलि

नौतनवा में वीर बाल दिवस पर निकली शहादत यात्रा, विधायक ने दी साहिबजादों को श्रद्धांजलि

नौतनवा में वीर बाल दिवस पर निकली शहादत यात्रा, विधायक ने दी साहिबजादों को श्रद्धांजलि
नौतनवा में वीर बाल दिवस पर निकली शहादत यात्रा, विधायक ने दी साहिबजादों को श्रद्धांजलिआई एन न्यूज नौतनवा डेस्क; नौतनवा में वीर बाल दिवस को सिख समुदाय के लोगों ने “सफर-ए-शहादत” के रूप में मनाया। इस अवसर पर गुरु सिंह सभा नौतनवा के नेतृत्व में गुरुद्वारा से एक भव्य गुरु शहादत यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गुरुद्वारा से शुरू होकर हनुमान चौक, पुराने नौतनवा चौराहा होते हुए जनता चौक पर एक विशेष कार्यक्रम में परिवर्तित हो गई।
नौतनवा में वीर बाल दिवस पर निकली शहादत यात्रा, विधायक ने दी साहिबजादों को श्रद्धांजलिविशेष अतिथियों की उपस्थिति
इस शहादत यात्रा में नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, और नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ सिख समुदाय के पुरुष, महिलाएं, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

नौतनवा में वीर बाल दिवस पर निकली शहादत यात्रा, विधायक ने दी साहिबजादों को श्रद्धांजलिसाहिबजादों की वीरता को याद किया गया
विशेष कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि वीर बाल दिवस, साहिबजादों की शहादत को समर्पित है, जो सिख इतिहास और भारतीय संस्कृति में एक अत्यंत महत्वपूर्ण तिथि है। इस दिन, सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के दो छोटे साहिबजादे, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। उन्होंने अपने धर्म और सिद्धांतों की रक्षा के लिए कम उम्र में ही अपने प्राणों का बलिदान दिया था। जिन्हे हम श्रद्धांजलि देते हुए नमन करते हैं।

बच्चों ने प्रस्तुत किए शहादत स्वरूप कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान सिख समुदाय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक और शहादत स्वरूप प्रस्तुतियां देकर साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और साहिबजादों के बलिदान की गाथा को हृदय में संजोने का संदेश दिया।
इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने साहिबजादों के बलिदान से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों का पालन करने का संकल्प लिया।

महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे