कोल्होई : अफसरों के गांव पिपरा परसौनी में टूटी सड़क व जलजमाव से ग्रामीण परेशान
कोल्होई : अफसरों के गांव पिपरा परसौनी में टूटी सड़क व जलजमाव से ग्रामीण परेशान , SDM फरेंदा को सौंपा ज्ञापन :
SDM फरेंदा ने BDO बृजमनगंज को दिया तत्काल आदेश :
जल्द ही हो जायेगा समस्या का समाधान : – BDO बृजमनगंज
( रिजवान खान )
आई एन न्यूज कोल्होई डेस्क :
देश को दो बड़े अफसर CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट व सेना में लेफ्टिनेंट अधिकरी देने वाला गांव पिपरा परसौनी इस समय खराब सड़क टूटी नाली व जलजमाव की गम्भीर समस्सया से जूझ रहा है । यह गांव ग्राम सभा रुद्रपुर शिवनाथ विकास खंड बृजमनगंज थाना कोल्होई जनपद महराजगंज में NH 24 पर स्थित है । इस समय बरसात के मौसम में टूटी सड़क व जलजमाव से गांव के अंदर की सड़क बदहाल है । कहीं पानी तो कहीं कीचड़ भरे रास्ते से फिसलने के डर के साथ ग्रामीण गुजरने को मजबूर हैं । यही रास्ता गांव से निकलते हुए प्राथमिक विद्यालय व मदरसा होते हुए गोरखपुर सोनौली हाइवे पर मिला हुआ है । बच्चों को स्कूल जाने के लिए इसी जोखिम भरे रास्ते से रोज गुजरना पड़ता है । तो वहीं दोनों बड़े अधिकारी DSP व लेफ्टिनेंट ( पिता विजय कुमार मिश्रा ) के घर तक जाने वाली सड़क भी दयनीय स्थिति में है । जिसे सुधार कराने की मांग को लेकर बुधवार को समाजसेवक व दोनों अधिकारियों के पिता विजय कुमार मिश्रा ने SDM फरेंदा को ज्ञापन सौंपा । एवं अपनी समस्या से अवगत कराया । SDM फरेंदा ने मामला संज्ञान में आते ही तत्काल फोन से BDO बृजमनगंज को आदेश दिया एवं उसी ज्ञापन पर भी BDO को आदेश जारी किये । जिसे बाद में BDO बृजमनगंज को सौंपा गया है । BDO ने कहा है कि जाँच कराकर जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा । बता दें कि इस गांव में 250 मीटर जिला समिति सड़क व नाली एवं 200 मीटर ग्रामसभा सड़क व नाली बनाने की अति आवश्यकता है ।
( महराजगंज उत्तर प्रदेश )



