विधायक ने नेपाल भारत मानव विकास संघ के केंद्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत
विधायक ने नेपाल भारत मानव विकास संघ के केंद्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत

भारत-नेपाल संबंधों को सशक्त बनाने पर चर्चा।
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने शुक्रवार को नौतनवा डाक बंगले में नेपाल भारत मानव विकास एवं मैत्री संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य भूसाल का स्वागत किया। भूसाल ने विधायक से मुलाकात कर उन्हें काठमांडू स्थित भगवान पशुपतिनाथ का दर्शन करने के लिए आमंत्रित किया और भारत-नेपाल के संबंधों पर राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सूर्य भूसाल का स्वागत बुके देकर किया और दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर नौतनवा कस्बे के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी और नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने भी

पुष्प गुच्छ देकर भूसाल का स्वागत किया।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध हैं, जिन्हें और सशक्त बनाना दोनों देशों के लिए लाभकारी है। इस बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने भारत-नेपाल के मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने के इस प्रयास की सराहना की।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





