ईडी की छापेमारी: नौतनवा के कपड़ा व्यवसायी के घर पर हुई कार्रवाई, खाली हाथ लौटी टीम

ईडी की छापेमारी: नौतनवा के कपड़ा व्यवसायी के घर पर हुई कार्रवाई, खाली हाथ लौटी टीम

ईडी की छापेमारी: नौतनवा के कपड़ा व्यवसायी के घर पर हुई कार्रवाई, खाली हाथ लौटी टीमईडी की छापेमारी: नौतनवा के कपड़ा व्यवसायी के घर पर हुई कार्रवाई, खाली हाथ लौटी टीम

आई एन न्यूज़, नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित कपड़ा व्यवसायी गणेश मद्धेशिया के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी आज समाप्त हो गई। करीब 14 घंटे चली इस कार्रवाई के बाद ईडी की टीम बिना किसी जब्ती के वापस लौट गई।
लखनऊ से आई ईडी की टीम ने सुबह 7:00 बजे एक्सिस बैंक के पास स्थित कपड़ा व्यवसायी गणेश मद्धेशिया के घर पर छापेमारी शुरू की, जो रात करीब 9:30 बजे तक जारी रही। छानबीन के बाद टीम ने प्रेस से कोई बातचीत नहीं की और सीधे अपने वाहन में बैठकर रवाना हो गई।
ईडी की इस कार्रवाई ने नौतनवा, भारत-नेपाल सोनौली बॉर्डर, और जिले के अन्य कपड़ा व्यवसायियों के बीच हड़कंप मचा दिया है। व्यापारी वर्ग ईडी की जांच के परिणाम को लेकर चिंतित है।
जब मीडिया ने छापेमारी के संबंध में व्यवसायी गणेश मद्धेशिया से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
माना जा रहा है कि ईडी की इस कार्रवाई के पीछे बड़े आर्थिक लेनदेन और कर चोरी के मामले हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी की नजरें अभी कई अन्य लोगों पर भी टिकी हुई हैं, जिससे व्यापारी वर्ग में भय और असमंजस का माहौल बना हुआ है।
(महाराजगंज, उत्तर प्रदेश)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे