लक्ष्मीपुर ब्लॉक पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने जन संवाद के माध्यम से दी नव वर्ष की शुभकामनाएँ

लक्ष्मीपुर ब्लॉक पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने जन संवाद के माध्यम से दी नव वर्ष की शुभकामनाएँ

लक्ष्मीपुर ब्लॉक पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने जन संवाद के माध्यम से दी नव वर्ष की शुभकामनाएँलक्ष्मीपुर ब्लॉक पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने जन संवाद के माध्यम से दी नव वर्ष की शुभकामनाएँ
आई एन न्यूज लक्ष्मीपुर डेस्क: नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ब्लॉक में आज विधायक ऋषि त्रिपाठी ने जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्रीय जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित नागरिकों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएँ दीं और उनके साथ संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुना।
कार्यक्रम में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा, “जनता की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता है। जो भी समस्याएँ सामने आई हैं, उन्हें जल्द से जल्द सुलझाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।”
जन संवाद कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष पांडे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिनमें बिजली, पानी, सड़क और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी मुद्दे शामिल थे।
विधायक ने भरोसा दिलाया कि इन समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाएगा और उन्होंने विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में नागरिकों ने विधायक के प्रयासों की सराहना की और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की गयी।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे