माता बनैलिया का 34वां स्थापना दिवस: नौतनवा में हर्षोल्लास,भव्य तैयारियों के बीच सजाया गया नगर

माता बनैलिया का 34वां स्थापना दिवस: नौतनवा में हर्षोल्लास,भव्य तैयारियों के बीच सजाया गया नगर

माता बनैलिया का 34वां स्थापना दिवस: नौतनवा में हर्षोल्लास,भव्य तैयारियों के बीच सजाया गया नगर

माता बनैलिया का 34वां स्थापना दिवस: नौतनवा में हर्षोल्लास,भव्य तैयारियों के बीच सजाया गया नगर

आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे की आराध्य देवी और भारत ही नहीं, पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में विख्यात माता बनैलिया का 34वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूरे नगर को सजाया गया है और माता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए नगर भर में शुभकामनाओं के होर्डिंग, बैनर, और पोस्टर लगाए गए हैं।
रविवार को नौतनवा नगर के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने माता बनैलिया मंदिर पहुंचकर मंदिर समिति के सदस्यों से मुलाकात की और पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने समिति को नगर पालिका नौतनवा की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस मौके पर बृजेश मणि त्रिपाठी ने **इंडो नेपाल न्यूज़** से खास बातचीत में कहा, “सोमवार को माता बनैलिया की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए पूरे नगर की सफाई, सड़कों की धुलाई और शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए जलपान व फल वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है।”
मंदिर समिति के अध्यक्ष दयाराम जायसवाल ने चेयरमैन नौतनवा के प्रति अभार प्रकट करते हुए बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान मंदिर समिति के सदस्य दुर्गा मद्धेशिया, सभासद राहुल दुबे, धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
माता बनैलिया का स्थापना दिवस न केवल नौतनवा बल्कि भारत और नेपाल के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है, जो सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे