प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी गोवर्धन आसवानी का निधन, नौतनवा नगर में शोक की लहर

आत्मा की शांति के लिए महिलाओ द्वारा किया जा रहा है शांति पाठ।

प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी गोवर्धन आसवानी का निधन, नौतनवा नगर में शोक की लहर

श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे अध्यक्ष नौतनवा सहित गणमान्य लोग
आत्मा की शांति के लिए महिलाओ द्वारा किया जा रहा है शांति पाठ।

आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क: नौतनवा नगर के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं भट्ठा व्यवसायी समाजसेवी गोवर्धन आसवानी का बीते शाम उनके निवास स्थान पर हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्वर्गीय गोवर्धन आसवानी नगर के जाने-माने व्यवसायी एवं समाजसेवी उमेश आसवानी के पिता थे। वे करीब 78 वर्ष के थे और बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर के व्यवसायी, समाजसेवी, पत्रकार और गणमान्य लोग उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने तथा अशोक संवेदना प्रकट करने के लिए नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया नौतनवा नगर के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, समाजसेवी नंदलाल जायसवाल पहुंच गए है।
नगर के वरिष्ठ समाजसेवियों एवं व्यापारियों ने स्वर्गीय गोवर्धन आसवानी के निधन को नगर के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वे समाजसेवा और परोपकार के कार्यों में हमेशा आगे रहते थे, जिससे उन्होंने नगर में विशेष पहचान बनाई थी।
उनके निधन से नौतनवा नगर में शोक की लहर व्याप्त है, और लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। अंतिम संस्कार नौतनवा के दोमुहान घाट स्थित मुक्ति धाम पर संपन्न होगा।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।


Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे