आते ही एक्शन में नए डीएम! महराजगंज में बदलेगा अब काम करने का अंदाज

आते ही एक्शन में नए डीएम! महराजगंज में बदलेगा अब काम करने का अंदाज
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: प्रशासनिक फेरबदल के क्रम में महराजगंज जिले को नया जिलाधिकारी मिल गया है। 2015 बैच के आईएएस अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शनिवार को जिले में पहुंचकर जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
कार्यभार संभालते ही नए जिलाधिकारी एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने सबसे पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और फिर
कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक गतिविधियों का जायजा लिया और अधिकारियों से जिले की वर्तमान स्थिति, चल रही योजनाओं और लंबित कार्यों की जानकारी ली।
बता दें कि शिवशरणप्पा जीएन इससे पहले सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वहां उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में अपनी अलग पहचान बनाई।
अब उन्हें महराजगंज जिले की प्रशासनिक कमान सौंपी गई है। जिले के लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिलेगी, जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा और कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी।

महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *