सुधाकर जायसवाल सर्वसम्मति से बने जायसवाल अतिथि भवन के अध्यक्ष

सुधाकर जायसवाल सर्वसम्मति से बने नौतनवा जायसवाल अतिथि भवन के अध्यक्ष
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज की जयंती के अवसर पर आज नौतनवा जायसवाल सभा अतिथि भवन के सभा कक्ष में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित अतिथि भवन के सदस्यों की मौजूदगी में सुधाकर जायसवाल को फूल माला पहनाकर अतिथि भवन के अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया।
सोमवार सुबह 11:00 बजे भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। जयंती के अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इसके उपरांत सदस्यता अभियान चलाया गया। जलपान के बाद सजातीय बहुओं के सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके बाद समाज के उत्थान को लेकर सामूहिक चर्चा की गई।
इन सभी कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि गोरखपुर के उद्योगपति समाजसेवी गिरिजा शंकर जायसवाल रहे। जबकि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल भी उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष को मिली बधाई
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधाकर जायसवाल को गिरिजा शंकर जायसवाल, नंदलाल जायसवाल, निवर्तमान अध्यक्ष उमाशंकर जायसवाल, व्यापारी नेता संतोष जायसवाल, समाजसेवी राजाराम जायसवाल, कृष्णमुरारी जायसवाल, रिंकू जायसवाल, सुनील जायसवाल, रवि जायसवाल, ऋषि जायसवाल, रमाशंकर जायसवाल, सूरज जायसवाल, हरिशंकर जायसवाल, अशोक जायसवाल, सचिन जायसवाल, सुयश जायसवाल, सतीश जायसवाल, विनय जायसवाल, अमित जायसवाल, आकाशदीप, सिद्धांत, सिद्धेश जायसवाल सहित समाज के तमाम लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अध्यक्ष ने दिया भरोसा
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधाकर जायसवाल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि “समाज के लोगों ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे बखूबी अंजाम देने का प्रयास करूंगा। समाज की एकता और उत्थान ही मेरी प्राथमिकता होगी।”
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *