उगते सूर्य को अर्घ्य, छठ संपन्न! विधायक ऋषि त्रिपाठी ने लिया व्रती महिलाओं का आशीर्वाद

उगते सूर्य को अर्घ्य, छठ संपन्न!
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने लिया व्रती महिलाओं का आशीर्वाद
आई एन न्यूज नौतनवा/सोनौली।
उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ नमन करने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया। आज सुबह श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अपना 36 घंटे का निर्जला व्रत और अनुष्ठान पूरा किया।
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में कई नदी घाटों पर व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। नौतनवा के पांच छठ घाटों में खासकर राम मनोहर लोहिया छठ घाट को विशेष रूप से सजाया गया था। इस घाट पर पूजा-अर्चना के लिए हजारों की संख्या में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु पहुंचे।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने लिया आशीर्वाद.
नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी स्वयं छठ घाट पर पहुंचे। उन्होंने व्रती महिलाओं से आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी श्रद्धालुओं को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा – “छठ महापर्व प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव है। यह आस्था, शुद्धता और सामाजिक एकता का प्रतीक है।”
*नगर अध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना*
नौतनवा नगर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने भी छठ घाट पर पहुंचकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की, छठी मैया की आरती उतारी और श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
श्यामकाट घाट पर उमड़ी अपार भीड़।
इसी क्रम में सोनौली नगर पंचायत स्थित श्यामकाट छठ घाट पर अपार भीड़ देखने को मिली। इस छठ घाट को पूरी तरह से सजाया गया था। श्रद्धालु महिलाओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।
नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान स्वयं छठ घाट पहुंचकर व्रती महिलाओं का स्वागत-अभिनंदन किया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी सोनौली बैजू यादव ने भी स्टॉल लगाकर सभी का स्वागत किया। सभासद रवि वर्मा ने भी स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
*नेपाल से भी पहुंचे श्रद्धालु*
सोनौली के श्यामकाट छठ घाट पर पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना किया। नेपाल में भी आस्था का चरम और पवित्रता की पराकाष्ठा देखी गई।
पूरे क्षेत्र में छठी मैया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *