विधायक ने खिलाया केक, बोले – रवि वर्मा पर सोनौली को गर्व है
विधायक ने खिलाया केक, बोले – रवि वर्मा पर सोनौली को गर्व है
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क;
आदर्श नगर पंचायत सोनौली के मनोनीत सभासद रवि वर्मा का 41वां जन्मदिन शुक्रवार को बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी के नौतनवा स्थित आवास पर मंत्र उच्चारण के बीच आयोजित इस भावुक कार्यक्रम में अपनापन, सम्मान और आशीर्वाद की त्रिवेणी बहती नजर आई।
कार्यक्रम की शुरुआत होते ही पूरे माहौल में खुशी छा गई। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने स्वयं रवि वर्मा को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने रवि वर्मा के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि रवि वर्मा जैसे समर्पित और जनसेवा में लगे नौजवान ही समाज की असली ताकत हैं।
इस मौके पर उपस्थित वरिष्ठ नेता प्रदीप पांडे, सोनौली नगर सेवक दीपक बाबा, रिंकू पांडे, लोकेंद्र जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार गुड्डू जायसवाल, अधिवक्ता नागेंद्र शुक्ला, पत्रकार अंबिका दत्त चौबे, पत्रकार उमेश मद्धेशिया, प्रीयम दुबे, राहुल दुबे, राहुल गौड सहित तमाम गणमान्य लोगों ने रवि वर्मा को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
हर कोई रवि वर्मा को बधाई देते हुए उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनता के प्रति समर्पण की सराहना करता नजर आया। लोगों ने कहा कि रवि वर्मा ने कम उम्र में ही अपनी सेवा और व्यवहार से सोनौली की जनता के दिलों में खास जगह बना ली है।
अंत में रवि वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और वह जीवनभर जनता की सेवा में समर्पित रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान पूरा आवास हंसी, खुशी और बधाइयों से गूंजता रहा। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


