बचपन व एबी इंटरनेशनल स्कूल, टीचर बने बच्चे, खुशी बनी जीत

 एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वीरेंद्र त्रिपाठी बच्चों के साथ

बचपन व एबी इंटरनेशनल स्कूल, टीचर बने बच्चे, खुशी बनी जीत
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
बचपन स्कूल व एबी इंटरनेशनल स्कूल, नौतनवा में बाल दिवस का प्री-सेलिब्रेशन बड़े धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में दो दिवसीय स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया। बच्चों ने खो-खो, कबड्डी, रेस, वॉलीबॉल, सैक रेस, ऐमिंग और चेयर रेस में अपनी रुचि के अनुसार हिस्सा लिया। छोटे बच्चों ने बॉल रेस, पुलिंग टेल और चेयर रेस में खूब मस्ती की। बच्चों ने गेम्स के नियम सीखे और फूड स्टॉल का भी खूब आनंद लिया।
सबसे खास पल तब आया, जब टीचर्स ने बच्चों के लिए स्पेशल असेंबली की और खुद भी बच्चों के साथ खेल में उतर गए। टीचर भी बच्चों के साथ बच्चे बन गए।
प्रिंसिपल ने बच्चों को बाल दिवस के बारे में बताया और बधाई दी। चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बी.के. त्रिपाठी ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डायरेक्टर अंजली ने कहा – _”हर बच्चा स्पेशल है, हर बच्चे की अपनी क्वालिटी है। मेरे लिए मेरा हर बच्चा एक गुरु का रूप है, जो मुझे हमेशा कुछ नया सिखा देता है। मेरे बच्चे ही मेरी स्ट्रेंथ हैं। खुश रहकर किया गया हर काम सफल होता है।”_
उन्होंने बच्चों को टीम वर्क, कॉन्फिडेंस और परफॉर्मेंस का महत्व समझाया और सबके अंदर के बच्चे को हमेशा जिंदा रखने की अपील की।
इस दौरान मृदुल, सामर्थ, शानवी, अमन, अंश, अशमित, मिष्टी, रेयांश, आस्था, प्रियांशी, देव, शिखा, नितेश, वेदांश, रूद्र, समृद्धि समेत सभी बच्चे मौजूद रहे। शिक्षकों में मोनिका, तेजस्वी, वैष्णवी, ईशा, प्रीती, अंजली, मनिता, रिंकल, इशिता, अंशिका, श्रद्धा, परमजीत, काशिफ, डाली, दीपिका, प्रतिभा, अरविन्द, स्वाति, नूर, गवशूल आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *