पौधा रोपण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए- बृजेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष
पौधा रोपण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए- बृजेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष

स्वच्छ बसंत प्रतियोगिता के तहत नौतनवा तहसील परिसर में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
स्वच्छ बसंत प्रतियोगिता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को नौतनवा तहसील परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने की।
इस अवसर पर विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे रोपे।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी नौतनवा, तहसीलदार नौतनवा, नायब तहसीलदार नौतनवा, अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, रमेश कुमार, सत्यप्रकाश, अमित कुमार, कमलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ब्रिजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि वृक्षारोपण सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि इसे हमें अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने और स्वच्छ वायु के लिए हर व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे अपने लगाए गए पौधों की देखभाल भी करें, ताकि वे सुरक्षित रूप से बड़े होकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें।
उपजिलाधिकारी नौतनवा ने भी वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए, जिससे धरती का हरियाली संतुलन बना रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।
महराजगंज –उत्तरप्रदेश।





