दुर्गापुर गांव में मैक्स सिटी हॉस्पिटल द्वारा लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

दुर्गापुर गांव में मैक्स सिटी हॉस्पिटल द्वारा लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

दुर्गापुर गांव में मैक्स सिटी हॉस्पिटल द्वारा लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरदुर्गापुर गांव में मैक्स सिटी हॉस्पिटल द्वारा लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा विकासखंड के दुर्गापुर गांव में गुरुवार को मैक्स सिटी हॉस्पिटल के तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और अनुभवी चिकित्सकों से परामर्श लिया।
दुर्गापुर गांव में मैक्स सिटी हॉस्पिटल द्वारा लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरशिविर में मैक्स सिटी हॉस्पिटल, नौतनवा के चिकित्सक डॉ. दीपक साहनी तथा महिलाओं की विशेष जांच कर रहीं डॉ. अंजली कुशवाहा ने संयुक्त रूप से मरीजों की जांच की। चिकित्सकों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य समस्याओं को सुना और आवश्यक परामर्श दिया। कुछ मरीजों को निशुल्क दवा भी वितरित की गई।
शिविर के दौरान ग्रामीणों में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस अवसर का लाभ उठाया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे और इस पहल की सराहना की।
मैक्स सिटी हॉस्पिटल के इस प्रयास से ग्रामीणों को घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला, जिससे उन्हें बड़े अस्पतालों तक जाने की परेशानी से बचाव हुआ। स्थानीय लोगों ने भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित करने की मांग की है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे