होली की पूर्व संध्या पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष ने नगरवासियों को दी शुभकामनाएं 

होली की पूर्व संध्या पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष ने नगरवासियों को दी शुभकामनाएं 

होली की पूर्व संध्या पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष ने नगरवासियों को दी शुभकामनाएं 
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: होली की पूर्व संध्या पर नौतनवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगरवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि होली रंगों का विशेष पर्व है, जिसे हम सभी सनातनी परंपरा के साथ हर्षोल्लास से मनाते हैं।

उन्होंने नौतनवा के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि शुक्रवार को भाईचारा और शांति का संदेश देते हुए उत्साह और उमंग के साथ होली के इस महापर्व को मनाएं। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार प्यार, सद्भाव और एकता का प्रतीक है, जिसमें सभी को आपसी गिले-शिकवे भूलाकर एक-दूसरे को गले लगाना चाहिए और होली की शुभकामनाएं देनी चाहिए।
अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगरवासियों से अनुरोध किया कि वे सौहार्द्रपूर्ण माहौल बनाए रखें और रंगों के इस पर्व को उल्लास और प्रेम के साथ मनाएं। उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

होली की पूर्व संध्या पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष ने नगरवासियों को दी शुभकामनाएं विज्ञापन:

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे