सोनौली टैक्सी स्टैंड की नीलामी में फंसा पेच, आज दूसरे बार भी नहीं हुई बोली

सोनौली टैक्सी स्टैंड की नीलामी में फंसा पेच, आज दूसरे बार भी नहीं हुई बोली

सोनौली टैक्सी स्टैंड की नीलामी में फंसा पेच, आज दूसरे बार भी नहीं हुई बोली
सोनौली टैक्सी स्टैंड की नीलामी में फंसा पेच, आज दूसरे बार भी नहीं हुई बोलीआई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय महत्व के कस्बा सोनौली के टैक्सी स्टैंड की नीलामी एक बड़े पेच में फंस गई है। दो हप्ते से चल रही प्रक्रिया के बावजूद अब तक कोई भी ठेकेदार नीलामी में भाग लेने नहीं पहुंचा, जिससे नगर पंचायत प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
बताया जा रहा है कि सोनौली टैक्सी स्टैंड की नीलामी में बढ़ी हुई बोली रकम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों का कहना है कि स्टैंड शुल्क केवल कुछ ऑटो चालकों और कुछ ही चारपहिया वाहनों से वसूला जाता है, जिससे निर्धारित नीलामी शुल्क निकालना मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि नीलामी में कोई भी ठेकेदार हिस्सा लेने को तैयार नहीं है।
नगर पंचायत कार्यालय पर अधिकारी दिनभर ठेकेदारों का इंतजार करते रहे, लेकिन आज दूसरे बार भी पूरी प्रक्रिया ठप रही। इस संबंध में नगर पंचायत सोनौली के अधिशासी अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि, “स्टैंड की नीलामी आज नहीं हो सकी है, लेकिन आने वाले दिनों में किसी भी स्थिति में उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में यह प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।”
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे