बचपन स्कूल नौतनवा में मजदूर दिवस पर बच्चों ने हेल्पर्स को किया सम्मानित
बचपन स्कूल नौतनवा में मजदूर दिवस पर बच्चों ने हेल्पर्स को किया सम्मानित
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क। बचपन ए प्ले स्कूल में गुरुवार को ‘लेबर डे’ (मजदूर दिवस) बड़े ही उत्साह और आदर भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने स्कूल के ड्राइवर, अटेंडेंट, माली, वॉचमैन आदि—का आभार प्रकट किया और उन्हें विभिन्न स्लोगन के जरिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सभी सहयोगी कर्मचारियों को थैंक यू बैज पहनाकर उनका सम्मान किया, उन्हें सैल्यूट किया और ‘नमस्ते’ कर उनके प्रति कृतज्ञता जताई। बच्चों को इन सभी लोगों के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया और यह समझाया गया कि इनके सहयोग के बिना हमारी रोजमर्रा की दिनचर्या संभव नहीं है।
स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने बच्चों और स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि, “ये सभी लोग प्रेम और सम्मान के अधिकारी हैं। हमें इनके मान-सम्मान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।” उन्होंने आगे यह भी कहा कि हर बच्चा शिक्षा का अधिकारी है और बाल श्रम को रोकने के लिए समाज को एकजुट होना होगा।
बच्चों ने छोटे-छोटे उपहार देकर अपनी भावनाएं प्रकट कीं, जिससे सभी कर्मचारी भावविभोर हो उठे। अंजली ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में मानवता, करुणा और सम्मान के संस्कार पनपते हैं।
इस आयोजन में रियान, अन्द्रिका, फरिहा, अद्विका, शिवांश, अरीका, रेयांश, विराट, सक्षम, सूर्यांश, प्रिशा, अनुज, अनिका, रिमझिम, शौर्य, गौरी, राशि, सौम्या, पीहू, रॉयल, मृदुल, इशविका आदि बच्चों ने भाग लिया।
ड्राइवर्स में दीपू, गौतम, राजू, सुनील, महेंद्र, उमेश, विपिन तथा मेड्स में रौशनी, शकुंतला, इलाची, सुमित्रा, विद्या, सीमा एवं गार्ड मंगल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





