कांग्रेस पार्टी ‘संविधान बचाओ सभा’ के जरिए बूथ स्तर पर संगठन को करेगी मजबूत–विजय सिंह

कांग्रेस पार्टी 'संविधान बचाओ सभा' के जरिए बूथ स्तर पर संगठन को करेगी मजबूत--विजय सिंह

कांग्रेस पार्टी ‘संविधान बचाओ सभा’ के जरिए बूथ स्तर पर संगठन को करेगी मजबूत– -विजय सिंह
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
कांग्रेस पार्टी ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के गजरहा चौराहे पर आगामी 9 मई को ‘संविधान बचाओ सभा’ का आयोजन किया है। इस विशेष सभा के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल और फरेन्दा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी होंगे।
इस आशय की जानकारी महराजगंज जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने नौतनवा तहसील स्थित पुस्तकालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने कहा, “मेरी प्राथमिकता है कि कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए। यदि पार्टी पहले से बूथ स्तर तक संगठित होती, तो लोकसभा चुनाव हम बड़ी आसानी से जीत सकते थे। अब हमारा लक्ष्य है कि किसी भी दशा में पार्टी संगठन को नींव से सशक्त किया जाए।”
विजय सिंह ने नौतनवा तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं से भी मुलाकात की, जहां अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के अलावा कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे