फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ नेपाल की महिला सोनौली बॉर्डर पर गिरफ्तार

फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ नेपाल की महिला सोनौली बॉर्डर पर गिरफ्तार

फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ नेपाल की महिला सोनौली बॉर्डर पर गिरफ्तार
नेपाल से भारत आ रही महिला ने सालिना प्रधान के नाम से बनवाया था फर्जी पासपोर्ट, हॉन्गकॉन्ग जाने की थी तैयारी।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर शनिवार को एक नेपाली महिला को फर्जी भारतीय पासपोर्ट और पहचान पत्र के साथ पकड़ा गया। महिला नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही थी, तभी सोनौली स्थित आव्रजन विभाग ने दस्तावेजों की जांच के दौरान उसकी संदिग्ध पहचान पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया और अग्रिम कार्यवाही के लिए सोनौली पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई महिला की पहचान भावना गुरुंग निवासी नेपाल के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि उसने सालिना प्रधान नाम से फर्जी भारतीय पासपोर्ट और अन्य पहचान पत्र बनवाया था। महिला पहले हॉन्गकॉन्ग में घरेलू नौकरानी के रूप में कार्य कर चुकी है, लेकिन वर्तमान में नेपाल से हॉन्गकॉन्ग जाने पर प्रतिबंध होने के कारण उसने भारतीय नागरिक बनकर पुनः बाहर जाने की योजना बनाई थी।
सोनौली कोतवाल अजित प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भावना गुरुंग द्वारा फर्जी दस्तावेज के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाया गया था। इस संबंध में आव्रजन अधिकारी की तहरीर पर भारतीय दंड संहिता और पासपोर्ट अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे