नौतनवा का हिमांशु भैरहवां में भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार

नौतनवा का हिमांशु भैरहवां में भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार

नौतनवा का हिमांशु भैरहवां में भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार।
स्कूटी पर भैरहवा आते समय सशस्त्र प्रहरी बल ने जांच के दौरान किया गिरफ्तार।
आई.एन. न्यूज़ भैरहवा/रुपन्देही: जिल्ला रुपन्देही के सिद्धार्थनगर नगरपालिका वार्ड नं. 1 डण्डा इलाका में सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल द्वारा एक विशेष चेकिंग के दौरान अवैध मुद्रा के साथ भारतीय सीमा के नौतनवा कस्बा निवासी हिमांशु अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है।
सोनौलीसे सटे बेलहिया सीमा की ओर से भैरहवा आ रहे एक नेपाली नम्बर के स्कूटी (लु ५४ प ९७७४) सवार व्यक्ति को पुलिस टीम ने रोका। जांच के दौरान उसके पास से कुल रु. ४,०९,०२४ (चार लाख नौ हजार चौबीस रुपये) की अवैध नकदी बरामद की गई, जिसमें भारतीय मुद्रा ₹२,४०,२९० और नेपाली मुद्रा रु. २४,५६० शामिल है।
पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम हिमांशु अग्रवाल, निवासी घनश्यामनगर, नौतनवा, जिला महाराजगंज (भारत) बताया। जब उससे उक्त मुद्रा के स्रोत के बारे में पूछा गया, तो वह कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका।
रुपन्देही के सशस्त्र प्रहरी नायव उपरीक्षक मोहन न्यौपाने ने बताया कि बरामद नकदी, स्कूटी तथा आरोपी भारतीय नागरिक को आगे की जांच व कार्यवाही हेतु राजस्व अनुसन्धान कार्यालय बुटवल को सौंप दिया गया है। रूपंदेही/ नेपाल।

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे