सुशासन और जनकल्याण हमारी प्राथमिकता– नवागत डीएम महाराजगंज

सुशासन और जनकल्याण हमारी प्राथमिकता-- नवागत डीएम महाराजगंज

सुशासन और जनकल्याण हमारी प्राथमिकता–नवागत डीएम महाराजगंज

महाराजगंज के नवागत डीएम संतोष कुमार शर्मा ने संभाला कार्यभार, सुशासन और जनकल्याण को बताया प्राथमिकता।
आई एन न्यूज महाराजगंज डेस्क। जिले के नव नियुक्त जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने गुरुवार को औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पत्रकारों से सीधे संवाद किया और अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट रूप से साझा किया। उन्होंने कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में रहेगा।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि आम जनमानस को बेहतर प्रशासन और सेवाएं देना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। उन्होंने यह विश्वास दिलाया कि प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के स्वागत के लिए जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना, उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी, महाराजगंज नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
नवागत जिलाधिकारी के आगमन से जिलेवासियों में एक नई उम्मीद जगी है कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ विकास की गति को नई दिशा मिलेगी।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे