सोनौली बॉर्डर पर मानव तस्करी का बड़ा खुलासा: 19 नेपाली नाबालिग रोके गए

सोनौली बॉर्डर पर मानव तस्करी का बड़ा खुलासा: 19 नेपाली नाबालिग रोके गए

सोनौली बॉर्डर पर मानव तस्करी का बड़ा खुलासा: 19 नेपाली नाबालिग रोके गए
बच्चों को ले जाया जा रहा था भारत , सीमा पर बचाए गए।
आई एन न्यूज सोनौली/बेलहिया। नेपाल-भारत सीमा के सोनौली बार्डर पर मानव तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों से लाए गए 19 नेपाली नाबालिग लड़कों को एक बस के जरिए भारत के कर्नाटक राज्य के विभिन्न बौद्ध गुम्बाओं (मठों) में पढ़ाई के नाम पर ले जाया जा रहा था, लेकिन सोनौली बॉर्डर पर पुलिस ने समय रहते इन बच्चों को रोककर रेस्क्यू कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह पूरा मामला मानव तस्करी से जुड़ा हुआ पाया गया है। बुधवार को बच्चों को उनके माता-पिता की अनुमति के बिना बहला-फुसलाकर भारत ले जाया जा रहा था। सीमा पर चेकिंग के दौरान बस को संदेह के आधार पर रोका गया और जब पूछताछ की गई तो सच्चाई सामने आई।
इस पूरे बचाव अभियान में भारतीय सीमा सुरक्षा बल (SSB) और सामाजिक संस्था ‘Why India’ ने संयुक्त रूप से सक्रिय भूमिका निभाई। यह कार्रवाई मानव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त अभियान का हिस्सा थी, जिसका मकसद महिलाओं और बच्चों की तस्करी को रोकना है।
घटना की सूचना मिलते ही नेपाल में हड़कंप मच गया है। rescued किए गए बच्चों को नेपाल में सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और आगे की जांच-पड़ताल जारी है। संबंधित सुरक्षा एजेंसियां अब इस तस्करी नेटवर्क की पूरी तह तक जाने का प्रयास कर रही हैं।
पुलिस और सामाजिक संगठनों की सतर्कता से एक बड़ी अनहोनी टल गई और 19 मासूम बच्चों को तस्करों के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे