सोनौली बॉर्डर पर करोड़ों की नकदी भेजे जाने की सूचना से हड़कंप

सोनौली बॉर्डर पर करोड़ों की नकदी भेजे जाने की सूचना से हड़कंप

सोनौली बॉर्डर पर करोड़ों की नकदी भेजे जाने की सूचना से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों के लिए सतर्कता का केंद्र बन गया है। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर में एक संत वेशधारी व्यक्ति ने सोनौली पुलिस और सीमा पर तैनात एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के जवानों को जानकारी दी कि करोड़ों रुपए की नकदी की पहली खेप सोनौली पहुंचने वाली है, जिसे स्थानीय कैरियरों के माध्यम से नेपाल भेजा जाना है।
इस सूचना के बाद से सीमा की सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। भारत से नेपाल जाने वाले हर वाहन की गहनता से जांच की जा रही है। विशेष रूप से संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई भी अवैध गतिविधि को रोका जा सके।
इस विषय में जब सोनौली थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि दोपहर में एक व्यक्ति थाने आया था, जिसने जानकारी दी कि बेंगलुरु से कुछ लोग सोनौली पहुंचने वाले हैं और उनके पास बड़ी मात्रा में नकदी है। इस नकदी को नेपाल भेजे जाने की आशंका जताई गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई है और सीमा पर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
सुरक्षा जांच एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और सूचना की सत्यता की जांच में जुटी हुई हैं।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे