बॉर्डर पर मानव तस्करी का नेपाल पुलिस ने किया खुलासा: तीन भारतीय लड़कियों समेत चार गिरफ्तार

बॉर्डर पर मानव तस्करी का नेपाल पुलिस ने किया खुलासा: तीन भारतीय लड़कियों समेत चार गिरफ्तार

बॉर्डर पर मानव तस्करी का नेपाल पुलिस ने किया खुलासा: तीन भारतीय लड़कियों समेत चार गिरफ्तार
आई एन न्यूज सोनौली/रूपंदेही।
नेपाल-भारत सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर एक बार फिर मानव तस्करी के मामले में चर्चा में है। नेपाल पुलिस ने नेपाल से भारतीय सीमा में लड़कियों की तस्करी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन लड़कियां और एक युवक शामिल हैं, जिनमें से तीन भारतीय मूल के हैं और एक नेपाली नागरिक है।
नेपाल पुलिस के मुताबिक, रूपंदेही जिले के कालिदाह गांव पालिका के पुलिस चौकी के पास भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते समय इन्हें पकड़ा गया। इन पर आरोप है कि यह गिरोह नेपाली लड़कियों को पहले बहला-फुसलाकर भारत ले जाता और उन्हें बेचने का काम करता है।
गिरफ्तार भारतीय लड़कियों की पहचान गीता गौड़ (38 वर्ष) और नेहा पांडे (19 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज क्षेत्र के कुमार बलुआ गांव की निवासी हैं। वहीं, गिरफ्तार युवक प्रमोद कुमार धोबी भी कैंपियरगंज क्षेत्र के कुंवर वंदोह गांव का रहने वाला बताया गया है। इनके साथ पकड़ी गई नेपाली युवती निर्मला लोध, रूपंदेही जिले के गैड़हवा गांव पालिका वार्ड नंबर 6 की रहने वाली है।
नेपाल पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। उक्त आशय की जानकारी सूरज कार्की प्रहरी नायव उपरीक्षक ने दी है।

सूत्रों के मुताबिक, बीते कुछ समय से सोनौली बॉर्डर से एक बार फिर मानव तस्करी का धंधा तेजी से फैलता नजर आ रहा है। नेपाली युवतियों को बहला-फुसलाकर भारत लाकर उन्हें गलत धंधों में धकेलने का नेटवर्क फिर से सक्रिय हो गया है। हालांकि नेपाल पुलिस इस मामले में सतर्कता बरतते हुए लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन भारतीय पुलिस की ओर से अभी तक कोई ठोस प्रयास या गंभीरता नहीं दिख रही है। यही वजह है कि मानव तस्करों ने भारतीय सीमा में एक बार फिर अपनी पैठ मजबूत कर ली है। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे