नौतनवा के बचपन व ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल परिवार ने मनाया योग दिवस

योग से ही होगा विकास: नौतनवा के बचपन व ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल परिवार ने मनाया योग दिवस

बच्चे अपने घर पर योग करते हुए।

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज नौतनवा के बचपन ए प्ले स्कूल और ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल के समस्त विद्यालय परिवार ने योग के प्रति जागरूकता फैलाते हुए विशेष आयोजन किया।
ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय के प्रधानाचार्य ऋषिकेश सिंह की अगुवाई में शिक्षकों ने सामूहिक रूप से योग कर स्वस्थ जीवन की दिशा में एक सकारात्मक कदम बढ़ाया। विद्यालय में भले ही इस समय ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा हो, लेकिन बच्चों को योग से जोड़े रखने के लिए उन्हें ऑनलाइन टास्क देकर प्रोत्साहित किया गया। बच्चों ने घर पर अपने माता-पिता व परिवार के साथ मिलकर योग किया और अपनी तस्वीरें एवं वीडियो कक्षा ग्रुप में साझा कीं।

बच्चे योग करते हुए

इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने सभी को योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश देते हुए कहा, स्वास्थ्य ही हमारी सबसे बड़ी संपत्ति है। हमें इस अनमोल संपत्ति की नियमित देखभाल करनी चाहिए और योग इसके लिए सबसे प्रभावी साधन है।” उन्होंने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं।
इस आयोजन में शिक्षकों की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें प्रियांशु, प्रतिभा, चंदा, राजी, राजमान, अरविन्द, परमजीत, असद, कृष्णा, सुजाता, पूजा, शोभना, सोनाली, श्वेता, और आदित्य शामिल रहे।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।


Translate »