करो योग, रहो निरोग : नौतनवा में 11वें योग दिवस पर योग शिविर का भव्य आयोजन

करो योग, रहो निरोग : नौतनवा में 11वें योग दिवस पर योग शिविर का भव्य आयोजन

करो योग, रहो निरोग : नौतनवा में 11वें योग दिवस पर योग शिविर का भव्य आयोजन
करो योग, रहो निरोग : नौतनवा में 11वें योग दिवस पर योग शिविर का भव्य आयोजन करो योग, रहो निरोग : नौतनवा में 11वें योग दिवस पर योग शिविर का भव्य आयोजनआई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
“करो योग, रहो निरोग” के संदेश के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की आज 11वीं वर्षगांठ पर नगर पालिका परिषद नौतनवा द्वारा जलकल परिसर में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता व मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने निभाई, जबकि सहायक

प्रशिक्षक संजय पाठक ने सहयोग किया।
योग शिविर में आए प्रतिभागियों को पद्मासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, सिंहासन, सूर्य नमस्कार और मंडूकासन समेत दर्जनों आसनों का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों को विभिन्न योग तकनीकों के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आत्मिक शुद्धि का संदेश दिया गया।

शिविर के बाद अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि, “योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं तक की एक यात्रा है। योग हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनना चाहिए और इसे हमें अपने दैनिक क्रियाकलापों में शामिल करना चाहिए।”
इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद अनिल मद्धेशिया, धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, अभय कुमार, संतोष श्रीवास्तव, दीपू प्रजापति, रविकांत वर्मा, विंध्याचल सिंह, प्रमोद पाठक, सुजीत चौधरी, श्रवण कुमार, कमलेश कुमार, आनंद कुमार, मनोज वरुण और अमित कुमार, सुजीत चौधरी समेत नगर के अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और योगाभ्यास किया। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे