एल.बी.एस. पी.जी. कॉलेज के दो शोध छात्रों को पीएचडी की उपाधि
एल.बी.एस. पी.जी. कॉलेज के दो शोध छात्रों को पीएचडी की उपाधि, कॉलेज के लिए ऐतिहासिक क्षण
आई एन न्यूज आनंदनगर डेस्क:
एल.बी.एस. पी.जी. कॉलेज, आनंदनगर के लिए 20 जून का दिन ऐतिहासिक बन गया जब सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के अंतर्गत कॉलेज के दो शोध छात्रों — श्री अमरनाथ (असिस्टेंट प्रोफेसर, डुमरियागंज) और अमित कुमार गोंड़ (असिस्टेंट प्रोफेसर, महराजगंज) — को डॉ. प्रवीण मिश्रा के निर्देशन में पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई। यह कॉलेज और समाजशास्त्र विभाग के शोधार्थियों की पहली पीएचडी उपाधि है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट, प्राचार्य डॉ. राम पाण्डेय सहित श्री अजीत सिंह, श्री भागीरथी भट्ट, श्री अखिलेश मिश्र व श्री चंद्र प्रकाश ने प्रसन्नता व्यक्त की।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





