नौतनवा मैक्स सिटी हॉस्पिटल में कल लगेगा महिलाओ के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर

नौतनवा मैक्स सिटी हॉस्पिटल में कल लगेगा महिलाओ के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर

नौतनवा मैक्स सिटी हॉस्पिटल में कल लगेगा महिलाओ के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
मैक्स सिटी हॉस्पिटल नौतनवा निःसंतान दंपतियों के लिए एक नई उम्मीद की किरण लेकर आया है। माता बनैलिया मंदिर के समीप स्थित मैक्स सिटी अस्पताल परिसर में नोवा आईवीएफ फर्टिलिटी के सहयोग से एक विशेष परामर्श शिविर का आयोजन बुधवार को किया जा रहा है।
यह निःशुल्क परामर्श शिविर 6 अगस्त, की दोपहर करीब 12:00 बजे से शुरू होगा। इस शिविर में आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. नेहा सिंह द्वारा निःसंतान दंपतियों को मुफ्त परामर्श दिया जाएगा। साथ ही उन्हें उन्नत चिकित्सा विकल्पों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी, जिससे वे संतान प्राप्ति की दिशा में उचित निर्णय ले सकें।
मैक्स सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर विकास दुबे ने आज पत्रकारो को इस शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि यह पहल उन सभी दंपतियों के लिए आशा की किरण है, जो वर्षों से संतान प्राप्ति के प्रयास में लगे हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी जरूरतमंद दंपतियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और समय पर हॉस्पिटल पहुंचकर विशेषज्ञ से सलाह प्राप्त करें।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे