निषाद पार्टी की पदाधिकारियो ने विधायक नौतनवा को मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा मांग पत्र
निषाद पार्टी की पदाधिकारियो ने विधायक नौतनवा को मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा मांग पत्र
मछुआ समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज नौतनवा डाक बंगले पर एकत्र होकर स्थानीय विधायक ऋषि त्रिपाठी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक मांग पत्र सौंपा। इस मांग पत्र में मछुआ समाज को पिछड़ी जाति से हटाकर अनुसूचित जाति (SC) में शामिल करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
मांग पत्र को स्वीकार करते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने निषाद पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी यह मांग मुख्यमंत्री तक अवश्य पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्ध है और सभी वर्गों के हितों की रक्षा की जाएगी।
मांग पत्र सौंपने वालों में निषाद पार्टी के महाराजगंज जिलाध्यक्ष रामनाथ निषाद, डॉ. अनिल कुमार निषाद, अमरनाथ निषाद, बड़कू निषाद, चंद्रिका निषाद, लक्ष्मण निषाद, रामसेवक निषाद, राजकुमार निषाद, गौरीशंकर निषाद, प्रेम शंकर अटल निषाद, राजू निषाद, राकेश निषाद सहित बड़ी संख्या में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि मछुआ समाज लंबे समय से सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है, और उन्हें अनुसूचित जाति में शामिल किया जाना न्यायसंगत कदम होगा। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





