नेपाल में हो रही बारिश से भारतीय नदियों का जलस्तर बढा, महाराजगंज प्रशासन अलर्ट मोड में

नेपाल में हो रही बारिश से भारतीय नदियों का जलस्तर बढा, महाराजगंज प्रशासन अलर्ट मोड में
नेपाल में हो रही बारिश से भारतीय नदियों का जलस्तर बढा, महाराजगंज प्रशासन अलर्ट मोड में
जिलाधिकारी महाराजगंज नदियों का निरीक्षण करते हुए

नेपाल में हो रही बारिश से भारतीय नदियों का जलस्तर बढा, महाराजगंज प्रशासन अलर्ट मोड में
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सीमावर्ती भारतीय क्षेत्र महाराजगंज में स्थित नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। प्रशासन बाढ़ संभावित क्षेत्रों पर सतत निगरानी रख रहा है।
नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही वर्षा का सीधा असर भारतीय नदियों पर पड़ रहा है। विशेषकर बघेला नाला और रोहिनी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यदि बारिश इसी प्रकार जारी रही, तो जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है। इसका प्रभाव बरगदवा, देवघट्टी, नरायनपुर, हरकपुरा और खजहिया जैसे संवेदनशील गांवों पर पड़ सकता है। इसलिए सभी नदी तटों और बंधों की सुरक्षा व निगरानी को प्राथमिकता दी जा रही है।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को आराजी सुबाइन सहित विभिन्न तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ निरोधक कार्यों, तटबंधों की स्थिति और राहत तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तत्परता रखी जाए।
प्रशासन द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। बाढ़ संभावित क्षेत्रों में आवश्यक संसाधन, नावें, राहत सामग्री और आपदा प्रबंधन टीमें पहले से तैयार रखी गई हैं।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे