नौतनवा विधायक ने आरसीसी लिंक मार्ग का किया लोकार्पण, विकास की मिली नई राह

नौतनवा विधायक ने आरसीसी लिंक मार्ग का किया लोकार्पण, विकास की मिली नई राह

नौतनवा विधायक ने आरसीसी लिंक मार्ग का किया लोकार्पण, विकास की मिली नई राहनौतनवा विधायक ने आरसीसी लिंक मार्ग का किया लोकार्पण, विकास की मिली नई राहनौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आरसीसी लिंक मार्ग का किया लोकार्पण, विकास की मिली नई राह
नौतनवा विधायक ने आरसीसी लिंक मार्ग का किया लोकार्पण, विकास की मिली नई राह

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा नगर पालिका के वार्ड नंबर 1 इंदिरा नगर में मुख्य सड़क को जोड़ने वाले लिंक मार्ग की 415 मीटर आरसीसी सड़क का आज भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में लोकार्पण के दौरान सिलापट के पर्दा की डोरी खींचकर सड़क का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में विधायक ऋषि त्रिपाठी का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि यह सड़क वार्डवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। विधायक के सहयोग और प्रयासों से यह कार्य संभव हो सका है, जिससे वार्डवासियों को अब आवागमन में भारी राहत मिलेगी।
वहीं विधायक ऋषि त्रिपाठी ने भी वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि इंदिरा नगर वार्ड के लोग लंबे समय से इस सड़क की समस्या से जूझ रहे थे। यह मार्ग जर्जर अवस्था में था, जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी द्वारा बार-बार की गई शिकायतों और प्रयासों के परिणामस्वरूप आज यह सड़क बन सकी है। उन्होंने यह भी बताया कि इस सड़क का निर्माण समाजसेवी स्वर्गीय राजेंद्र मणि त्रिपाठी जी की स्मृति में किया गया है, जो इस क्षेत्र के लिए एक प्रेरणास्रोत रहे हैं।
विधायक श्री त्रिपाठी ने यह भी कहा कि नौतनवा नगर में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं होगी। नगर की सभी सड़कों को शीघ्र ही दुरुस्त करा दिया जाएगा और नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। कार्यक्रम के अंत में विधायक श्री त्रिपाठी ने वार्डवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा भी दिलाया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्गेश गौतम, अनिल मद्धेशिया, राकेश जायसवाल, अभय कुमार, अशोक रौनियार, मनोज कुशवाहा, विपिन त्रिपाठी, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, विजय उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और वार्ड में खुशी की लहर दौड़ गई ह्रै।

महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे