सोनौली: भारत में अवैध घुसपैठ नाकाम,थाईलैंड की महिला व दो भारतीय दलाल गिरफ्तार

सोनौली: भारत में अवैध घुसपैठ नाकाम,थाईलैंड की महिला व दो भारतीय दलाल गिरफ्तार

सोनौली: भारत में अवैध घुसपैठ नाकाम,थाईलैंड की महिला व दो भारतीय दलाल गिरफ्तार

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: भारत‑नेपाल सीमा पर एसएसबी को बड़ी सफलता मिली है। आज एसएसबी ने सोनौली बॉर्डर के पास पगडंडी मार्ग के जरिए अवैध तौर पर भारत में घुसने की कोशिश कर रही एक थाईलैंड की महिला और दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल की टीम ने सोनौली थाना क्षेत्र के कुन्सेरवां गुरुद्वारा क्षेत्र में सतर्कता बरतते हुए कार्रवाई की। महिला थाईलैंड की निवासी ‘मिस सुपरोन’ (42 वर्ष) बताई जा रही है, जबकि दोनों भारतीय युवकों को कथित गाइड (दलाल) के रूप में पहचाना गया। जिनके नाम कैलाश यादव परसा मलिक, ईदू उर्फ वसीम निवासी कोल्हुई बताए गए है।

पुलिस और एसएसबी की पूछताछ में सामने आया कि यह महिला नेपाल से पगडंडी मार्ग के माध्यम से भारत में प्रवेश कर दिल्ली जाना चाहती थी। इसके लिए भारतीय युवकों की सहायता ली थी
इस मामले में थाई महिला के खिलाफ विदेशी अधिनियम, धारा 14 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, दोनों भारतीय संदिग्धों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), धारा 61(2) के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई आरंभ की गई है। सुरक्षा एजेंसियां वर्तमान में मामले की गहराई से जांच कर रही हैं ताकि अवैध नेटवर्क या मानव तस्करी संबंधी जानकारी उजागर की जा सके।
उक्त आशय की जानकारी एएसपी महाराजगंज ने दी है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे