सोनौली बॉर्डर: श्री राम जानकी मंदिर परिसर से निकाली गई तिरंगा यात्रा

सोनौली बॉर्डर: श्री राम जानकी मंदिर परिसर से निकाली गई तिरंगा यात्रा

 श्री राम जानकी मंदिर परिसर से निकाली गई तिरंगा यात्रा, भारत-नेपाल सीमा तक पहुंचकर हुआ समापन।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय महत्व के कस्बा सोनौली में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा कस्बे के अति प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर परिसर से शुरू हुई, जिसमें मंदिर के महंत बाबा शिव नारायन दास महाराज की उपस्थिति में श्रद्धालुओं और नागरिकों ने भाग लिया।
तिरंगा यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर सोनौली के मुख्य मार्ग से होती हुई भारत-नेपाल सीमा तक पहुंची, जहां लोगों ने भारत माता की जय के नारों के साथ देशभक्ति का प्रदर्शन किया। यात्रा के दौरान नगरवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्य मार्ग पर यात्रा के गुजरते समय लोगों ने तिरंगे का सम्मान करते हुए हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और तिरंगे के महत्व को समझाना रहा। यात्रा में नगर पंचायत सोनौली के भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, व्यापारी वर्ग, युवा और बच्चे शामिल रहे। यात्रा का समापन पुनः श्री राम जानकी मंदिर परिसर में हुआ, जहां देश की अखंडता और समृद्धि की कामना के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।
इस अवसर पर महंत बाबा शिव नारायन दास ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है, और हर भारतवासी का कर्तव्य है कि वह इसका सम्मान करे। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजनों से नई पीढ़ी को देश के प्रति समर्पित और जागरूक किया जा सकता है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे