मंडलायुक्त गोरखपुर ने सहकारी समितियों का किया निरीक्षण

मंडलायुक्त गोरखपुर ने सहकारी समितियों का किया निरीक्षण
मंडलायुक्त गोरखपुर ने सहकारी समितियों का किया निरीक्षण
डीएम महाराजगंज, किसानों का दर्द समझते हुए।

मंडलायुक्त गोरखपुर ने सहकारी समितियों का किया निरीक्षण खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
खाद के लिए सहकारी समितियों पर किसानों की भारी भीड़ को शासन द्वारा गंभीरता से लिया गया है। इसी क्रम में मंडलायुक्त गोरखपुर द्वारा आज नौतनवा विकासखंड के सिरसिया सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समिति पर मौजूद भारी भीड़ को देखते हुए मंडलायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सहकारी समितियों को तत्काल खोला जाए और खाद का आवंटन बढ़ाया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मंडलायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने खाद वितरण व्यवस्था का भी गहन अवलोकन किया और मौके पर मौजूद किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। किसानों को आश्वस्त किया गया कि उन्हें खाद की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
इसी क्रम में मंडलायुक्त और जिलाधिकारी द्वारा जारा सहकारी समिति का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। यहां भी उन्होंने किसानों से सीधे बातचीत कर खाद की उपलब्धता, वितरण प्रक्रिया और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। किसानों को भरोसा दिलाया गया कि आवश्यकतानुसार खाद की आपूर्ति की जा रही है और यदि जरूरत पड़ी तो आपूर्ति और बढ़ाई जाएगी।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने किसानों से यह भी अनुरोध किया कि वे अनावश्यक रूप से खाद का भंडारण न करें, जिससे अन्य जरूरतमंद किसानों को भी समय पर खाद मिल सके। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि खाद वितरण में पारदर्शिता बनाए रखें और किसी भी प्रकार की कालाबाज़ारी या अव्यवस्था न होने पाए।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे