सोनौली में AIMIM का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प
सोनौली में AIMIM का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आज भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय महत्व के कस्बे सोनौली के एक मैरिज हॉल में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश महासचिव मोहम्मद सलमान उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश संयुक्त सचिव सुनील यादव ने शिरकत की।
कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद आलम हफीज ने कुशलता से किया। सम्मेलन में पार्टी के कई प्रमुख वक्ताओं ने भाग लिया, जिनमें सर्वेश गौतम, मौलाना कुतुबुद्दीन अशरफी, मौलाना असलम, कलीमुल्लाह, सूरज गुप्ता, मुबारक हुसैन, इकबाल अहमद, अब्दुल करीम, सुनील कुमार, वसीम खान, मैनुद्दीन सिद्दीकी, रियाज अहमद, एहसान निजामी (सोनौली), अब्दुल्ला, मोहम्मद सलीम एवं आजमगढ़ से पधारे शायर सारिक इनामी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
मुख्य वक्ताओं ने अपने जोशीले भाषणों के माध्यम से वर्तमान सरकार के साथ ही कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने वर्षों तक अल्पसंख्यक समुदाय को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है, जबकि AIMIM उनके अधिकारों की असली आवाज बनकर सामने आई है।
सम्मेलन में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शायर सारिक इनामी ने अपनी ओजपूर्ण शायरी के माध्यम से उपस्थित जनसमूह में नया जोश और उत्साह भर दिया। उनकी पंक्तियों पर जमकर तालियां बजीं और माहौल बेहद ऊर्जावान हो गया। इस सम्मेलन को सोनौली क्षेत्र में AIMIM की राजनीतिक सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





