माँ बनैलिया के दरबार में चेयरमैन ने टेका माथा, भक्तों में किया फलाहार वितरण

माँ बनैलिया के दरबार में चेयरमैन ने टेका माथा, भक्तों में किया फलाहार वितरण

माँ बनैलिया के दरबार में चेयरमैन ने टेका माथा, भक्तों में किया फलाहार वितरण
आई एन न्यूज नौतनवा, डेस्क:
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नवमी तिथि के दिन नौतनवा नगर पालिका के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने प्रातःकाल माँ बनैलिया देवी मंदिर पहुँचकर माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की। चेयरमैन ने नगरवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए माँ दुर्गा से प्रार्थना की और दर्शन हेतु आए श्रद्धालुओं के बीच फलाहार (प्रसाद) का वितरण किया।
पूजन और फलाहार वितरण के बाद चेयरमैन त्रिपाठी ने कहा, “नवरात्रि केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह आत्मबल, संयम, और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर है। माता के नौ स्वरूपों की आराधना से मन, मस्तिष्क और आत्मा को एक नई शक्ति मिलती है। यह पर्व हमें आस्था, सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता है।”
इस धार्मिक अवसर पर मंदिर प्रांगण में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका के प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद अनिल मद्धेशिया, धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, विशाल जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, दुर्गेश कुमार, संजय मौर्या, संतोष पाण्डेय, अमित जायसवाल, अभय कुमार, संतोष श्रीवास्तव, राजन वर्मा, सत्यप्रकाश, विंध्याचल सिंह, श्रवण कुमार, मनीष शुक्ला, मनोज वरुण, विकास कुमार, कमलेश कुमार, राजकुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में भक्तों ने श्रद्धा व भक्ति के साथ माँ बनैलिया के जयकारे लगाए।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे