रिमझिम बारिश में विधायक ऋषि त्रिपाठी पहुंचे सोनौली, मां दुर्गा के किए दर्शन
रिमझिम बारिश में विधायक ऋषि त्रिपाठी पहुंचे सोनौली, मां दुर्गा के किए दर्शन
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
रिमझिम बारिश के बीच नौतनवा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी बुधवार को देर शाम को सोनौली कस्बे पहुंचे, जहां उन्होंने नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा के पंडालों का भ्रमण कर देवी मां के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।
विधायक त्रिपाठी ने पंडालों में पहुंचकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उन्हें विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे पर्व सामाजिक समरसता और आस्था का प्रतीक होते हैं, जो समाज को जोड़ने का काम करते हैं।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, दीपक बाबा, भाजपा नेता रवि वर्मा, प्रेम जैसवाल, गुरु मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने माता रानी के दर्शन कर क्षेत्र की उन्नति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पंडालों की भव्य सजावट और मां दुर्गा की सुंदर प्रतिमाओं ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





