दीपों की रौशनी में सजी सौहार्द की मिसाल – अध्यक्ष हबीब खान ने विधायक को दी दीपावली की शुभकामनाएं”

दीपों की रौशनी में सजी सौहार्द की मिसाल – अध्यक्ष हबीब खान ने विधायक को दी दीपावली की शुभकामनाएं"

दीपों की रौशनी में सजी सौहार्द की मिसाल – अध्यक्ष हबीब खान ने विधायक को दी दीपावली की शुभकामनाएं"दीपों की रौशनी में सजी सौहार्द की मिसाल – अध्यक्ष हबीब खान ने विधायक को दी दीपावली की शुभकामनाएं”
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर आपसी सौहार्द और सद्भावना की एक सुंदर मिसाल उस समय देखने को मिली, जब सोनौली नगर पंचायत के अध्यक्ष हबीब खान ने शनिवार देर शाम नौतनवा स्थित डाक बंगले पर पहुंचकर नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी से मुलाकात की।
अध्यक्ष हबीब खान ने विधायक ऋषि त्रिपाठी को फूलों का बुके भेंट कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। इस मौके पर दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच गर्मजोशी से मुलाकात हुई और क्षेत्र के विकास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण को लेकर सकारात्मक चर्चा भी हुई।
दीपावली जैसे उल्लासपूर्ण पर्व पर ऐसी मुलाकातें सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूती देने का काम करती हैं।
शुभकामना देने वालों में मुख्य रूप से नौतनवा नगर पालिका के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, भाजपा नेता प्रदीप सिंह, व्यापारी नेता संतोष जायसवाल,डा० नजीर अहमद सहित तमाम लोगों ने दी।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे