दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक नौतनवा, सोनौली में भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक नौतनवा, सोनौली में भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा नौतनवा स्थित कार्यालय पर देर शाम को भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विधायक ऋषि त्रिपाठी दीप प्रज्वलन कर दीपोत्सव की परंपरा का पालन करते हुए दीपावली की शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, भारतीय जनता पार्टी के ज़िला महामंत्री प्रदीप सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ मिलकर दीप जलाए और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इसके पश्चात सोनौली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रवि वर्मा के प्रतिष्ठान “पंकज आभूषण भण्डार” पर पहुँचकर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की। इस दौरान दीपावली की मंगलकामनाएँ दी गईं और सभी को त्योहार की शुभकामनाएँ दी गईं।
इस प्रकार, यह दीपोत्सव कार्यक्रम ना केवल सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक बना, बल्कि जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीय संवाद और सौहार्द का माध्यम भी सिद्ध हुआ।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।





