नौतनवा में विधायक खेल स्पर्धा रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन, 13 दिसंबर से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं
नौतनवा में विधायक खेल स्पर्धा रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन, 13 दिसंबर से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं
आई.एन. न्यूज़, नौतनवा डेस्क।
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाली विधायक खेल स्पर्धा के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन है। बीते दो दिनों से क्षेत्र के कई प्रमुख स्थानों पर तेजी से खिलाड़ियों का पंजीकरण कार्य जारी है। 6, 7, 8 और आज 9 दिसंबर तक खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। जानकारी के अनुसार, 13 दिसंबर को स्पर्धा का शुभारंभ बरवाकला महंत अवैद्यनाथ मिनी स्टेडियम में किया जाएगा, जबकि 14 दिसंबर को प्रतियोगिता का औपचारिक समापन होगा।
इस बार प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि पहली बार ऐसा अवसर मिल रहा है जब विधानसभा स्तर पर विजेता बनने वाले खिलाड़ी सीधे प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका प्राप्त करेंगे। जिला और मंडल स्तर पर भी विजेताओं के लिए अवसर उपलब्ध होंगे।
तैयारी बैठक में नौतनवा तहसीलदार करण सिंह, वीडियो लक्ष्मीपुर मृत्युंजय यादव, वीडियो नौतनवा अमित मिश्रा, सोनौली अधिशासी अधिकारी संदीप सरोज, नौतनवा ईओ राहुल यादव, खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की थी।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन त्रिपाठी ने बताया कि 13 दिसंबर को एथलेटिक्स, कबड्डी, भारोत्तोलन और रस्सा-कस्सी की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
वहीं 14 दिसंबर को कुश्ती, बैडमिंटन, फुटबॉल, खो-खो सहित अन्य खेलों की स्पर्धाएं होंगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए युवासाथी पोर्टल (yuvasathi.in) पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। साथ ही प्रतिभागियों को प्रतियोगिता स्थल पर आधार कार्ड अवश्य लाना होगा।
नौतनवा में हो रही इस भव्य तैयारी से खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों में उत्सुकता बढ़ गई है और सभी 13 दिसंबर का इंतजार कर रहे हैं, जब मैदान पर युवा प्रतिभाओं का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





