विजय दिवस पर नौतनवा में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने निकाला विशाल जुलूस

विजय दिवस पर नौतनवा में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने निकाला विशाल जुलूस

विजय दिवस पर नौतनवा में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने निकाला विशाल जुलूस
विजय दिवस पर नौतनवा में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने निकाला विशाल जुलूसआई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने विजय दिवस के अवसर पर 1971 के भारत-पाक युद्ध में देश को ऐतिहासिक विजय दिलाने वाले वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वीर जवानों के अटूट साहस, दृढ़ संकल्प और निस्वार्थ बलिदान ने न केवल राष्ट्र की रक्षा की, बल्कि भारत के इतिहास में गौरव का ऐसा स्वर्णिम अध्याय जोड़ा जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा। उनकी बहादुरी को शत-शत नमन।
पालिका अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने यह विचार रेलवे स्टेशन स्थित शहीद स्थल पर पूर्व सैनिकों द्वारा आयोजित विजय दिवस कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान व्यक्त किए।
इस अवसर पर उन्होंने शहीदों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए युवाओं से देशभक्ति और सेवा भावना को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
विजय दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व सैनिकों द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर से एक विशाल जुलूस भी निकाला गया, जिसमें असिस्टेंट कमांडेंट भरत सिंह, नर बहादुर राना, सभासद अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर, अशोक गुप्ता, दुर्गेश भारती, मोहन थापा, तुल बहादुर, रिखीराम थापा, रामकुमार, अजय राना, अमित बोरा, नीतू थापा, किरन गुरुंग, पूनम, पद्मिनी सहित अनेक पूर्व सैनिक, उनके परिजन और बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।
जुलूस के दौरान भारत माता के जयघोष और देशभक्ति नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम का समापन शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर किया गया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे