नौतनवा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप पांडे के बड़े पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
नौतनवा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप पांडे के बड़े पिता अवध नारायण पांडेय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप पांडे के बड़े पिता श्री अवध नारायण पांडेय का आज देर शाम उनके निज निवास नौतनवा विकासखंड के ग्राम हरलालगढ़ में निधन हो गया। उनके निधन की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय अवध नारायण पांडेय सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व थे और क्षेत्र में उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, शुभचिंतक, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता ग्राम हरलालगढ़ पहुंचकर पांडे परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। शोक व्यक्त करने पहुंचे लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं सहनशक्ति प्रदान करें।
वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके बड़े पिताजी का अंतिम संस्कार गुरुवार की सुबह लगभग 9 बजे रोहिणी घाट, ग्राम हरलालगढ़ में संपन्न होगा।
पांडे परिवार के इस अपूरणीय क्षति से पूरा क्षेत्र मर्माहत है और हर कोई दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश.








































